Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 31 अक्टूबर को श्याम संकीर्तन व निशानोत्सव


अमेठी। श्री श्याम मित्र मंडल (पंजीकृत), अमेठी के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को सायं 7 बजे से सेलिब्रेशन प्वाइंट, दुर्गापुर रोड, अमेठी में श्री श्याम संकीर्तन, छठवां निशानोत्सव एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में खाटू धाम से प्रसिद्ध भजन गायक अजहर अली, ग्वालियर से शिवानी शर्मा तथा दिल्ली से हर्ष तनेजा अपनी भजन प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन के दौरान बाबा श्याम की भव्य सजावट, निशान यात्रा, भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने नगरवासियों एवं श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |