Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल


उत्तराखंड के नए राज्यपाल के तौर पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शपथ ले ली है। लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्य के कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण से पहले राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति का अधिपत्र पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा मुख्य सचिव आनंद बर्धन समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे । बिसेन ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) का स्थान लिया है जो पांच साल से ज्यादा समय तक प्रदेश के राज्यपाल रहे।

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजनीति में डॉ.ढाल सिंह बिसेन का लंबा अनुभव रहा है। वे चार बार विधायक और सांसद भी रह चुके हैं। पेशे से चिकित्सक और कृषक डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ था। वे लंबे अर्से से बीजेपी से जुड़े रहे हैं। मध्या प्रदेश की राजनीति में वे कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

डॉ. बिसेन 1990 से 2008 के बीच चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इस दौरान वे राज्य सरकार में वन, परिवहन एवं खनिज तथा स्कूल शिक्षा एवं जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। डॉ. ढाल सिंह बिसेन सांसद के तौर पर भी लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मई 2019 में वे 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार शाम को देहरादून पहुंचने। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर राज्य पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी आशीष चौहान ने उनका स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 अक्तूबर को 6 राज्यों सहित उत्तराखंड में भी नए राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |