संग्रामपुर: माता के धाम पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था परखी
October 11, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन पहुंचे अमेठी पुलिस कप्तान सरवरन टी के ने कालिकन धाम की सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना की मां की आरती उतारी तत्पश्चात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दिनों में मां के भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का कर्तव्य है कि हर भक्त की सुरक्षा मुहैया कराए। शारदीय नवरात्र को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से अमेठी के शक्तिपीठों पर पुलिस व्यवस्था की गई है इसी क्रम में थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम मंदिर के लिए थाना संग्रामपुर पुलिस बल के अलावा पीएसी भी तैनात की गई है।कुछ थानों के पुलिस बल भी लगाए गये है।फायर ब्रिगेड टीम भी लगाई गई है। पुलिस कप्तान के निरीक्षण में थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह,कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
