संग्रामपुर: मधुमक्खी के हमले से श्रद्धालु घायल
October 11, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्र को लेकर प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन करने निकले युवक अंकित द्विवेदी पुत्र अवधेश प्रसाद द्विवेदी उम्र 23 वर्ष निवासी मऊ गौरीगंज को आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिका के दरबार में दर्शन करने आते समय मंदिर के पास मधुमक्खी ने काट लिया मधुमक्खी के काटने से असहनीय दर्द से पीड़ित श्रद्धालु अंकित द्विवेदी को उनका जत्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले गया जहां डाक्टर संतोष सिंह कि देखरेख में इलाज किया गया। अंकित द्विवेदी के जत्थे के श्रद्धालु सदस्य ने बताया कि हमारा जत्था 20 सदस्यों का है इसमें कोई अमेठी के जामो से है तो कोई शाहगढ़ से हमलोग नवरात्र के दिनो मे प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी मंदिरों का दर्शन करते हैं इसी क्रम में आज कालिकन धाम -चंद्रिकन धाम -बेल्हा होते हुए विंध्याचल मंदिर में जाकर देवी मां के दर्शन करेंगे।
