Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राजभर ने कसा तंज! मित्र अखिलेश जी, बस हो गया टांय टांय फिस्स!


राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले और अखिलेश यादव द्वारा 403 सीटों का दावा किए जाने पर योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अखिलेश जी सपने देखना बुरी बात नहीं है। वहीं तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले को उन्होंने समझदारी भरा कदम बताया।

ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर लिखा-"मित्र अखिलेश जी, बस हो गया टांय टांय फिस्स! वैसे कभी कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया। रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है।" राजभर का एक्स पर यह पोस्ट अखिलेश यादव के उस पोस्ट के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।

दरअसल इस पोस्ट के जरिए अखिलेश ने समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार को उतारे जाने की संभावना पर सस्पेंस खत्म कर दिया। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से दो उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इसके बाद लगातार अंदरखाने से ऐसी खबरें आ रही थीं कि समाजवादी पार्टी तीसरा उम्मीदवार भी उतारने जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता ऐसा संकेत भी दे चुके थे।

अब सबकी नजर आज नामांकन के आखिरी दिन पर टिकी हुई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि नामांकन के आखिरी दिन तीसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान होगा और लगे हाथ नामांकन भी दाखिल करा दिया जाएगा। लेकिन इन कयासों के विपरीत अखिलेश यादव ने तीसरा उम्मीदवार न उताकर भविष्य के लक्ष्य का संकेत दे दिया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा-अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। इससे पहले राज्यसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने और रामगोपाल यादव की उम्मीदवारी तय होने के बाद ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए सपा पर हमला बोला था और बाकी के उम्मीदवारों के चयन के लिए पीडीए का जिक्र करते हुए तंज कसा था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |