Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डीएम ने एमएलसी मतदान कार्मिकों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण स्थल का किया औचक निरीक्षण! निर्वाचन की शुचिता, पारदर्शिता व गोपनीयता भंग हुई तो होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को पारदर्शी, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारीध्प्रभारी अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने अफीम कोठी सभागार में आयोजित जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के द्वितीय प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछकर उनकी तैयारियों को परखा। उन्होंने चैलेन्ज वोट, टेण्डर वोट, मतपत्र लेखा तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी से संबंधित जानकारी ली और मतदान कार्मिकों की शंकाओं का समाधान भी कराया।

जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं मनोयोग से प्राप्त करें और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को अच्छी तरह समझें। किसी भी बिन्दु पर शंका होने पर तत्काल मास्टर ट्रेनर से समाधान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति न बने, इसके लिए कार्मिक अभी से अपने दायित्वों एवं निर्वाचन नियमों का गहन अध्ययन कर लें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन की शुचिता, पारदर्शिता, निष्पक्षता अथवा गोपनीयता प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने मतदान कार्मिकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा इसलिये निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों, प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। 

प्रशिक्षण में सुपर मास्टर ट्रेनर्स डा0 विन्ध्याचल सिंह, डा0 मोहम्मद अनीस एवं धर्मेन्द्र ओझा तथा टेक्निकल मास्टर ट्रेनर शिवपाल एवं रजनीश ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से पीठासीन अधिकारी के कार्य एवं दायित्व, विभिन्न प्रकार के लिफाफों को जमा करने की प्रक्रिया, टेण्डर वोट, चैलेन्ज वोट सहित मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को विस्तार से समझाया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को मतदान शुरू होने से लेकर समाप्ति तक क्रमवार समझाने के साथ निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0)ध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद मौर्य, जिला विकास अधिकारीध्सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक आलोक आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, प्राचार्य अफीम कोठी डा0 संतोष गुप्ता, आईटीआई कुण्डा के प्रधानाचार्य रूपेश शुक्ला सहित रणवीर, सत्य प्रकाश प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति एवं प्रशिक्षु मतदान कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |