Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः महानवमी पर जगह जगह गूंजे देवी आराधना के सुर, भण्डारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद


लालगंज/प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्र को लेकर महानवमी को मन्दिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर देवी की आराधना किया। वहीं लालगंज के पूरे हरिकिशुन वार्ड के राजेन्द्र नगर में भण्डारे का आयोजन हुआ। नव दुर्गा पूजा पाण्डाल कमेटी की ओर से हुए भण्डारे में श्रद्धालुओं ने देर शाम तक पंक्तिबद्ध प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे का संयोजन पूर्व प्रधान बृजेश द्विवेदी एवं अधिवक्ता संजय द्विवेदी ने किया। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी, प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, राकेश तिवारी गुडडू, शैलेन्द्र मिश्र, अक्षत तिवारी, कल्लू तिवारी, विकास पाण्डेय, मनीष मिश्र, अवनीश शुक्ला, विकास मिश्र, अनिल महेश, राजेश तिवारी, महेन्द्र जायसवाल आदि को सेवा संगत में देखा गया। वहीं नगर के नेताजीपुरम वार्ड में महानवमी को लेकर नन्हें-मुन्हों ने भक्ति गीत संगीत प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संयोजन राज मोदनवाल, जय कुमार, विशाल सोनी, अनूप मोदनवाल, कौशलेन्द्र सिंह, मुन्ना तिवारी, आदेश मिश्र, योगेन्द्र नारायण तिवारी, बीएन सिंह, शिव मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। सभासद पन्नेलाल पाल विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं आज दशहरे पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर दिखी। एसडीएम व सीओ समेत पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने विसर्जन को लेकर निर्धारित स्थलों का भ्रमण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |