Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः भामाशाह महादानी सियाराम चाचा के लोकवाशी होने से एक युग का अंत हो गया- रोशनलाल उमरवैश्य


प्रतापगढ़। भामाशाह महादानी समाजसेवी सियाराम उमरवैश्य के निधन से पूरा जिला में शोक में डूब गया। निधन की खबर सुनने के बाद उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगणों ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया और उनको गॉड ऑफ ऑनर सलामी दी गई। 

समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि चाचा सियाराम उमरवैश्य ने अपना जीवन सर्व समाज के लिए न्योछावर कर दिया था। सियाराम चाचा जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक भी रहे हैं। महादानी सियाराम उमरवैश्य चाचा जी ने प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बने यह सपना देखा था और कोर्ट का फैसला आने के पहले ही अपने जीवन की कमाई को प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ का दान देकर जिले में प्रथम दानी बन गए थे। आज उनके निधन से हम सब बहुत ही दुखी हैं। आज चाचा जी के निधन से एक युग का अंत हो गया। शोक व्यक्त करने वालों में गुलाब चंद्र, मदनलाल, जवाहरलाल, राधेश्याम, श्री राम, देवेंद्र गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, लक्ष्मी नारायण, राम अजोर, राजेंद्र कुमार, बालमुकुंद, अजय कुमार, संजय खंडेलवाल, भारत लाल, दिनेश सिंह दिन्नू, विपिन गुप्ता, श्याम शंकर सिंह, लखन लाल बाबा,डा0 श्याम, विश्वनाथ आदि सैकड़ो की संख्या में सर्व समाज के लोगों ने शोक जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |