Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर अपनी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि


प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्षों, विचारों और जनसेवा को याद किया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेताजी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, गरीबों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने में समर्पित किया। वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा वर्ष 1996 से 1998 तक देश के रक्षामंत्री रहे। वर्ष 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना कर समाजवादी विचारधारा को नई पहचान दी। रक्षामंत्री के रूप में शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके परिवारों तक पहुंचाने की पहल भी उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रही।

श्रद्धेय नेताजी को सार्वजनिक जीवन, समाजवादी आंदोलन तथा देश और प्रदेश के प्रति उनके विशिष्ट योगदान के लिए वर्ष 2023 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

नेताजी का संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी और जनसरोकारों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनके विचारों एवं समाजवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर रानीगंज विधायक डॉ.आरके वर्मा, पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ला, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, संजय पाण्डेय, महेंद्रनाथ दूबे, भईया राम पटेल, आशुतोष पाण्डेय, अनिल यादव, गुलफाम खान, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, विनोद पाण्डेय शहरे आलम, जावेद अख्तर, अरूण पाल, निसार अहमद, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, विनोद दूबे, सफात अहमद, महिमा गुप्ता, शान्ति सिंह, रामधन यादव, शेर बहादुर यादव, रामबहादुर पटेल, अश्वनी सोनी, राजकुमार यादव, अनिल गौतम, सुरेश यादव, कमलेश विश्वकर्मा, सुरेश जायसवाल, हरीश शुक्ला, जुनैद खान, विक्रांत सरोज, रामकिशुन सरोज, पवन सरोज, रामखेलावन यादव, साबिर अली, संजय सरोज, देवीलाल यादव, सचिन मौर्य, सचिन शर्मा, विशाल मौर्या, हितेंद्र यादव, विजय यादव, कामता पटेल, विपिन सरोज, मानवेन्द्र पटेल, विकास यादव, पिन्टू प्रजापति, राजीव विश्वकर्मा, शिवप्रसाद सोनी, राजेश यादव, संतराम पाल, प्रदीप यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |