गाजीपुर। विजयदशमी पर्व पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंका मैदान में की प्रभु श्रीराम की आरती रिमोट का इलेक्ट्रिक बटन दबाकर किया रावण दहन, जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी।
अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के पावन पर्व विजयादशमीध्दशहरा के शुभ अवसर पर लंका मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस गरिमामयी कार्यक्रम में श्रीमान जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलीिस अधीक्षक गाजीपुर मुख्य रूप से सम्मिलित हुए । कार्यक्रम के शुभारंभ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लंका मैदान में सजे भव्य मंच पर प्रभु श्री रामचंद्र जी की सविधि आरती व पूजन कर जनपद की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई । परंपरा और आधुनिकता के समन्वय के साथ दोनों शीर्ष अधिकारियों द्वारा रिमोट का इलेक्ट्रिक बटन दबाकर बुराई, अधर्म और असत्य के प्रतीक दशानन रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।
