Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: तिर्वा रोड नवनिर्मित आर्दश रामलीला समिति द्वारा भूमि पूजन के साथ तैयारियां शुरू 23 अक्टूबर से होगा आयोजन


गुरसहायगंज/कन्नौज। नगर के गुरसहायगंज स्थित तिर्वा रोड पर 23 अक्टूबर से होने वाली रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई जिसके चलते समिति के पदाधिकारियों द्वारा भूमि पूजन किया गया।  वैदिक मंत्रो के साथ पूजन हुआ। सभी पदाधिकारयों व सदस्यों ने भगवान श्री राम जी से सफल आयोजन की प्रार्थना की। आचार्य सुभाष चन्द्र दुबे के मार्गदर्शन मे गणपति गणेश, नवग्रह, रामजानकी हनुमान जी का पूजन किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने बताया कि राममलीला का आयोजन बिना रूकावट पूरा हो इसलिये सभी देवी देवताओं का पूजन किया गया। उन्होने कहा कि इस साल आयोजन पिछले साल से और भी बेहतर होगा। उन्होने सभी नगर व क्षेत्रवासियों से अपील करते हुये कहा कि आप सभी रामभक्त अपने परिवार सहित सादर आमंत्रित है और आइये प्रभू श्री राम की लीला के साक्षी बने और अपनी संस्कृति, आस्था एवं परम्परा को आगे अवसर पर पं0 रामकुमार पाठक, नाथूराम राजपूत, नीरज मिश्रा, अशोक गुप्ता, छोटू प्रजापति, अनिल गुप्ता,धर्मेन्द्र गुप्ता,सबलू गुप्ता, विजय दुबे, दीपू शर्मा, सहित तमाम लोग मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |