Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः घुमंतू समाज के उत्थान के लिए बनेगा विकास मिशन- असीम अरुण


अमेठी। सिंहपुर क्षेत्र के इन्हौना स्थित क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को ‘घुमंतू गौरव समागम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि घुमंतू समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने घुमंतू विकास बोर्ड के गठन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि अब समाज के लोगों की सहायता के लिए ‘घुमंतू विकास मिशन’ शुरू किया जाएगा। असीम अरुण ने कहा कि यह कार्यक्रम चुनाव या वोट के लिए नहीं, बल्कि समाज के अधिकारों की बात करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि घुमंतू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। उनके पूर्वजों ने आक्रांताओं और अंग्रेजों के दमन के खिलाफ संघर्ष किया। आज सरकार का प्रयास है कि विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिले। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित घुमंतू विकास मिशन के माध्यम से समाज के लोगों को आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने में सहायता दी जाएगी। भूमिहीन परिवारों को आवासीय अधिकार दिलाने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विमुक्त और घुमंतू समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय और सड़क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने से बच्चों की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और स्थायी आजीविका के अवसर बढ़ेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |