संग्रामपुर: बीटेक छात्रों ने श्रद्धालुओं को बांटा केले का प्रसाद
October 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम में राजर्षि रणंजय सिंह बीटेक कॉलेज अमेठी के छात्रों ने श्रद्धालुओं को केले के प्रसाद का वितरण किया। नवरात्र के अवसर पर मां कालिका के दर्शन-पूजन के लिए धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच छात्रों ने प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।छात्रों ने श्रद्धालुओं को केले का प्रसाद वितरित कर मां कालिका के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। छात्रों की इस पहल को धार्मिक आस्था और सेवा भावना से जोड़कर देखा गया।प्रसाद वितरण के दौरान अवनीश सिंह, उत्कर्ष सिंह, अर्चित तिवारी, अनुज मिश्रा, कार्तिक शुक्ला, दीपकरण और आर्यन सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
