संग्रामपुर: श्रीमद् भागवत कथा! राजा परीक्षित की प्रसंग से भाव विभोर हुए भक्त
October 22, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के धौरहरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा कि दूसरे दिन गुरुवार को कथा वाचक विश्व विख्यात परम शुद्ध देवव्रत जी महाराज ने राजा परीक्षित संवाद शुकदेव जन्म , सहित अन्य प्रसंग सुनाया कथा वाचक ने सुखदेव परीक्षित संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार परीक्षित महाराज वन में चले गए उनको प्यास लगी तो समीक ऋषि से पानी मांगा ऋषि समाधि में थे इसलिए पानी नहीं पिला सके परीक्षित ने सोचा साधु ने अपमान किया है उन्होंने मरा हुआ सांप उठाया और समीक ऋषि के गले में डाल दिया खेल रहे बच्चों ने समीक ऋषि के पुत्र को बात बताई ऋषि पुत्र ने शाप दिया कि आज से सातवें दिन तक्षक नामक सर्प आएगा और राजा को जलाकर भस्म कर देगा समिक ऋषि को जब यह पता चला तो उन्होंने दिव्या दृष्टि से देखा कि यह तो महान धर्मात्मा राजा परीक्षित हैं और यह अपराध इन्होंने कलयुग के वशीभूत होकर किया है समीक ऋषि जब यह सूचना जाकर राजा परीक्षित महाराज को दी तो वह अपना राज्य अपने पुत्र जन्मेजय को सौंप कर गंगा नदी के तट पर पहुंच गए वहां बड़े ऋषि मुनि देवता पहुंचे और अंत में व्यास सुखदेव भी पहुंचे। कथा वाचक ने शुकदेव महाराज जी के जन्म की कथा भगवान शंकर की अमर कथा को भी सुनाया दूसरे दिन की कथा सुनकर आए हजारों भक्त भाव विभोर हो गए जयकारा से पूरा पांडाल गूंजमय हो गया। दूसरे दिन की कथा में मुख्य यजमान इंद्र बहादुर सिंह समस्त परिवार आए हुए हजारों श्रोता पंडाल में आरती के बाद प्रसाद लेकर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए अपने-अपने घरों को चले गए।
