Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने संभाले प्रशासनिक पदों के दायित्व


एक दिन के लिए लक्ष्मी मौर्या बनीं जिला विद्यालय निरीक्षक, वर्षा कौशल ने संभाला सह डीआईओएस और याशिका वर्मा ने वित्त एवं लेखाधिकारी का कार्यभार


प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्र के षष्ठम दिवस पर मिशन शक्ति के छठवें चरण के अन्तर्गत शासन की मंशा के अनुरूप बालिकाओं में आत्मगौरव, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अनूठी पहल की गई। इसके तहत जनपद की तीन छात्राओं को एक दिन के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों का दायित्व सौंपकर उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं निर्णय लेने का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया।

इसी क्रम में श्री राम बालिका इण्टर कॉलेज चिलबिला की कक्षा-11 की छात्रा लक्ष्मी मौर्या को एक दिवस के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ का प्रभार प्रदान किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में लक्ष्मी मौर्या ने जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यध्प्रधानाध्यापकों को जनपद, मण्डल एवं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2026 के आयोजन के सम्बन्ध में पत्र निर्गत किया।

इसी प्रकार पीएम राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज प्रतापगढ़ की कक्षा-12 की छात्रा वर्षा कौशल को एक दिवस के लिए सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने सह जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में जनपद के समस्त राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यध्प्रधानाध्यापकों को मिशन कर्मयोगी के अन्तर्गत पोर्टल पर अपेक्षित कोर्स पूर्ण करने के सम्बन्ध में पत्र जारी किया।

वहीं अमर जनता इण्टर कॉलेज पूरे वैष्णव कटरा गुलाब सिंह की कक्षा-12 की छात्रा याशिका वर्मा को एक दिवस के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी (मा.) कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रतापगढ़ का प्रभार प्रदान किया गया। सुश्री याशिका वर्मा ने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए जनपद के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबन्धकध्प्रधानाचार्यों को वेतन समय से कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति के अन्तर्गत छात्राओं को महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपने का उद्देश्य उनमें नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का आत्मविश्वास, प्रशासनिक समझ एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस पहल से छात्राओं को यह अनुभव प्राप्त हुआ कि शिक्षा और प्रतिभा के बल पर वे भविष्य में प्रशासनिक एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |