मुख्य यजमान राम तिवारी व ज्ञाना देवी के संयोजन में 23 अक्टूबर से चल रहा आयोजन, 31 अक्टूबर को हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ होगा समापन
लम्भुआ /सुल्तानपुर। लम्भुआ के रमनपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। मुख्य यजमान श्री राम तिवारी एवं ज्ञाना देवी के संयोजन में 23 अक्टूबर से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 31 अक्टूबर को हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। कथा श्रवण के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
कथा व्यास की गद्दी पर विराजमान अयोध्या धाम के दिति अदिति उपास्थान से आए आचार्य मनमोहन मिश्रा श्रीमद्भागवत के सातवें स्कंध के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से कथा का रसपान कर श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर हो रहे हैं। कथा के दौरान सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय भजन और मधुर धुनें श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान परिवार के साथ गांव के भक्तगण, बड़ी संख्या में महिलाएं और आसपास के गांवों से आए श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। संगीतमय भजनों और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के बीच श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का आनंद ले रहे हैं।
आयोजन के अंतिम दिन 31 अक्टूबर को हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही सप्ताह भर चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत समापन होगा।
