Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी के कांग्रेस मुख्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; जमकर हुई गाली-गलौच


यूपी कांग्रेस मुख्यालय में हंगामे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए। ये मामला तब सामने आया जब, कांग्रेस कार्यकर्ता नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के लिए जुटे हुए थे। आरोप है कि अवध जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी और अजय राय के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते गाली-गलौच भी होने लगी। इस दौरान कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करते भी देखे गए। वहीं इस पूरी घटना पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने एक्स पर "मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार" लिखा।

जानकारी के मुताबिक आज यूपी की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद का पदभार ग्रहण समारोह था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अवध जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी और अजय राय के समर्थकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान ममता चौधरी पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद अजय राय के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। विवाद के बाद अजय राय ने प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद से शिकायत करते हुए ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की। अजय राय ने कहा कि ऐसे लोगों से पार्टी की छवि खराब होती है। हालांकि बाद में समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया।

वहीं कांग्रेस मुख्यालय में हुए हंगामे के बाद यूपी बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। यूपी बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हंगामे की वीडियो शेयर की। इसके साथ ही पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार, कांग्रेस कार्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष अजय राय का मान मर्दन कर दिया!" बता दें कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी बयानबाजी तेज हो गई हैं। इससे पहले अखिलेश और सीएम योगी के बीच भी जुबानी जंग देखने को मिली, जब दोनों नेता एक-दूसरे को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज देते नजर आए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |