Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नाश्ते में बढ़ाएं प्रोटीन की मात्रा, इन सिंपल चीजों से पूरी करें कमी, पेट रहेगा फुल




अगर आप हेल्दी नाश्ता सोचकर रोजाना सिर्फ पोहा, पराठा और इडली खा रहे हैं तो जान लें इससे शरीर को कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मिल रहा है, जबकि नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करने की सलाह दी जाती है। अगर आपके नाश्ते में प्रोटीन की कमी है तो हम आपको कुछ सिंपल रेसिपी और ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप इन चीजों में ही प्रोटीन शामिल कर सकते हैं। यानि आप रोजाना इडली, पोहा, उपमा और पराठे खा सकते हैं वो भी प्रोटीन के साथ और भरपूर पोषण के साथ। आइये जानते हैं नाश्ते में प्रोटीन की मात्रा कैसे बढ़ाएं?

इंस्टाग्राम पर देखें न्यूट्रिशनिस्ट राशि चौधरी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो सिंपल नाश्ते को प्रोटीन से भरपूर बनाने के तरीके बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए लोगों को घर का बना भारतीय खाना छोड़ना नहीं पड़ता, लेकिन कुछ बदलाव करने पड़ते हैं, जिससे इसे प्रोटीन रिच बनाया जा सके।
नाश्ते में शामिल करें ज्यादा प्रोटीन

मूंगदाल का चीला- नाश्ते में आप डोसे की जगह मूंग दाल चिल्ला का इस्तेमाल करें। चीला को अगर दही से साथ खाते हैं तो इससे अच्छी मात्रा में शरीर को प्रोटीन मिल जाता है। चीला में आप अपनी पसंद के हिसाब से सब्जियां भी मिला सकते हैं। चीला खाने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।

पोहा में पनीर और मूंगफली का इस्तेमाल करें- पोहा खा सकते हैं लेकिन उसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियां शामिल करें। पोहा में पनीर डालें और मूंगफली की मात्रा बढ़ा दें। इससे शरीर को प्रोटीन भी मिल जाएगा और आपको भरपूर स्वाद भी मिल जाएगा। पोहा खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती।

उपमा में प्रोटीन डालें- उपमा में आप सब्जियां जैसे बीन्स, हरी मटर और साथ में पनीर डालकर तैयार कर सकते हैं। इससे भी मिलेगा और पेट भी भर जाएगा। अगर आपको प्रोटीन की कमी लग रही है तो साथ में 1-2 अंडे भी खा सकते हैं। रोजाना 2 अंडे खाने से प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है।

अंडा सैंडविच या पनीर सैंडविच- नाश्ते में आप सिंपल सैंडविच खाने की बजाय पनीर सैंडविच या अंडा सैंचविच बनाकर खाएं। इसके साथ मल्टीग्रेन ब्रेड और चीज डालें इससे प्रोटीन की मात्रा और बढ़ सकती है।

आलू पराठे की जगह पनीर पराठा- रोजाना आलू वाले पराठे खाने की बजाय पनीर की स्टफिंग वाले पराठे खाएं। पनीर की मात्रा पराठे में ज्यादा रखें। इससे स्वाद भी मिलेगा और पेट भी भरा रहेगा। पनीर पराठा बच्चों को भी काफी पसंद आता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |