Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी में कांग्रेस ने बनाई 150 सीटों की लिस्ट, प्रियंका गांधी खुद कर रहीं मॉनिटर




यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन को लेकर अपनी रणनीति भी तय कर ली है। वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को साथ आने का ऑफर दिया है। इसी क्रम में अब खुद प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली हैं। प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की सीटों की एक लिस्ट भी तैयार कर ली है। वह अपने नेताओं के साथ लगातार बैठकें भी कर रही हैं और इसके साथ ही कहां पर कांग्रेस की दावेदारी मजबूत है इसपर चर्चा कर रही हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस यूपी में 150 से ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव की लेकर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद के साथ मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में जिन सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपनी दावेदारी रखेगी वो सीटें पार्टी ने फाइनल कर ली हैं।

सूत्रों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में समाजवादी पार्टी से बातचीत के लिए कांग्रेस की तरफ से एक टीम गठित की जाएगी। कांग्रेस की यह टीम समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत करेगी। बता दें कि पहले दोनों ही दल अपनी-अपनी दावेदारी वाली सीटों की लिस्ट पर होम वर्क करके एक-दूसरे को यह सूची सौपेंगे और फिर उसके बाद आमने-सामने बैठकर सीटों पर बातचीत होगी।

दरअसल, सपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव तो लड़ना चाहती हैं, लेकिन सीट शेयरिंग का पेंच फंसता नजर आ रहा है। एक तरफ कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ने का टारगेट लेकर चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग का अलग ही फार्मूला बताया है। हाल ही में अखिलेश यादव ने साफ कहा था कि चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन तो होगा लेकिन सीट बंटवारे का आधार जीत होगा। जो कैंडिडेट या पार्टी किसी सीट पर जीत हासिल कर सकती है, उस सीट पर उसका दावा होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |