संग्रामपुर: धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
October 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर के धौरहरा निवासी इंद्र बहादुर सिंह मुख्य यजमान के निज आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चैथे दिन शनिवार को कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव, और बाल लीलाओं पटना पद प्रसंग का वर्णन किया गया। भगवान की जन्मोत्सव को लेकर पंडाल को पुष्प व रंगीन गुब्बारों से सजाया गया वहीं भगवान के जन्म उत्सव की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज ने बताया कि कंस की अत्याचारों से पृथ्वी को मुक्त करने के लिए भगवान श्री कृष्ण का जन्म कारागार में देव की और वासुदेव के यहां हुआ उन्होंने कथा को आगे बढ़ते हुए कहा की वासुदेव द्वारा कारागार से भगवान को यमुना पार कर गोकुल के नंद बाबा के यहां पहुंचा और सुबह श्री कृष्णा की जन्म उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्णा के जन्मोत्सव को लेकर पंडाल में आई महिलाओं ने बधाई गीत भी गाये और कुछ महिलाओं ने नृत्य भी किया। भगवान की जन्मोत्सव पर छोटी बच्ची को सुंदर आकर्षित डलिया में बैठकर सजीव झांकी निकाली गई। चैथे दिन की कथा में कथा वाचक विभिन्न लीलाओं की कथा के बाद पूतना वध राजा बलि की कथा वामन अवतार का भी वर्णन किया। चैथे दिन की कथा में भगवान के जन्मोत्सव को लेकर सुगंध पुष्प व रंगीन गुब्बारा से पंडाल सजे रहे। चैथे दिन कथा समापन के बाद लोगों को मिश्री के साथ मिश्रण प्रसाद वितरण किए गए पंडाल में आए भक्तों द्वारा जय कन्हैया लाल की गीत गाये गये।
