Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बाढ़ग्रस्त मोहल्लों में घटने लगा पानी, रक्षामंत्री के सहयोगियों द्वारा राहत सामग्री एवं दवाओं का वितरण जारी


घर-घर पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, जलभराव वाले क्षेत्रों में सफाई एवं छिड़काव कार्यों का भी लिया जायजा


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बाढ़ग्रस्त मोहल्लों में अब पानी का स्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक छिड़काव का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के निर्देशों एवं प्रेरणा से उनके सहयोगियों द्वारा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत एवं सहायता कार्य लगातार जारी हैं।

दाउदनगर,मामा कॉलोनी, दुर्गापुरी सहित अनेक इलाकों में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। जिन क्षेत्रों में अभी भी जलभराव है, वहां नावों के माध्यम से सामग्री पहुंचाकर घर-घर जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जा रही है। प्रभावित लोगों को कच्चा राशन, पका हुआ भोजन, आलू, बाल्टी, मग, दवा किट एवं पीने के पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना गया तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।

जिन क्षेत्रों में पानी घट गया है, वहां नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा कराए जा रहे साफ-सफाई, स्वच्छता एवं आवश्यक छिड़काव संबंधी कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने तथा लोगों को संक्रमण एवं बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

राहत सामग्री वितरण एवं व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान विधायक नीरज बोरा, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, रक्षामंत्री के विशेष कार्याधिकारी के.पी. सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला, पुष्कर शुक्ला,पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राहत कार्यों के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर स्वच्छता एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को गति देने का प्रयास निरंतर जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |