Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: कैलहट बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प और मारपीट! भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति हुई सामान्य


चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कैलहट बाजार में बुधवार की सायंकाल मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में दो प्रतिमाओं के डीजे के आमने-सामने आ जाने से दो गुटों में झड़प के दौरान मारपीट हुई।

इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए,महज दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। तत्काल ही घटना की जानकारी मिलते हैं उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह,पुलिस उपाधिक्षक गायत्री यादव सहित चुनार,अदलहाट थानों से भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में हो पायी। वहीं रात में ही किसी तरह मूर्ति प्रवाहित कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलहट बाजार में तीन स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है प्रतिमा विसर्जन के दौरान कैलहट गांव एवं बाजार में स्थापित प्रतिमा जुलूस के रूप में विसजिर्त करने के लिए आगे बढ़ी कि तभी कैलहट बाजार के अंडर पास में अतिक्रमण करके लगाए गए फल विक्रेताओं से झड़प हो गई। झड़प होते होते मारपीट में बदल गई जिससे स्थिति विकराल रूप धारण कर ली,जिसमे आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए,तत्काल ही भारी पुलिस बल के आ जाने से स्थिति सामान्य हो पाई। वहीं रात में ही पुलिस कर्मियों द्वारा अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानों को हटवाकर अतिक्रमण से मुक्त कराया तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |