Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः रामलीला मेले में वैष्णो माता चार धाम मंदिर बना आकर्षण का केंद्र


बीसलपुर।ऐतिहासिक रामलीला मेले की रौनक देखते ही बन रही है। इस बार मेले में वैष्णो माता चार धाम मंदिर लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। वर्ष 2009 में भी यह मंदिर मेले में आया था और अब एक बार फिर इसकी भव्यता लोगों को अपनी ओर खींच रही है। रामलीला मैदान में स्थापित वैष्णो माता चार धाम मंदिर को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। धार्मिक आस्था से जुड़ा यह मंदिर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। लोग मंदिर को देखने के साथ ही मेले की रौनक का भी आनंद ले रहे हैं।वहीं, दूसरी ओर रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। आज मेले में धनुष यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा मेले में दर्जनों झूले, बच्चों के खिलौने, कॉस्मेटिक सामान, लकड़ी से बने उत्पादों और बर्तनों की दुकानें सजी हैं। धार्मिक आस्था, वैष्णो माता चार धाम मंदिर की भव्यता और रामलीला मंचन के संगम से बीसलपुर का ऐतिहासिक रामलीला मेला लोगों के लिए खास बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |