Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: बल्दीराय में नवरात्र की धूम, महेश जायसवाल ने कई दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला का किया शुभारंभ! गनापुर में तीन दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन, कटरा इसौली, बल्दीराय और आदमपुर में रामलीला का आगाजय जय माता दी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र


बल्दीराय/ सुलतानपुर। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र में भक्ति और आस्था की बयार बह रही है। जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं, वहीं रामलीला के मंचन की शुरुआत से माहौल भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान महेश जायसवाल ने पारा गनापुर में तीन दुर्गा पूजा पंडालों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद माता रानी का पट खोलकर दर्शन-पूजन का शुभारंभ कराया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

गनापुर में श्री डिवहारिन माता दुर्गा पूजा समिति, नव दुर्गा पूजा समिति और जालपा माता पूजा समिति के पंडालों का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही महेश जायसवाल ने कटरा इसौली और बल्दीराय में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन किया। आदमपुर ग्राम पंचायत में भी रामलीला का शुभारंभ कराया। वहीं, पूरे दुर्गा पाठक स्थित श्री नव दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी का पट खोला।

धार्मिक आयोजनों के शुभारंभ के दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। नवरात्र के अवसर पर पूजा-अर्चना, जयकारों और रामलीला के आयोजन से बल्दीराय क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |