Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: साइबर अपराध से बचने और महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस टीम ने किया जागरूक


बल्दीराय/ सुल्तानपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना बल्दीराय क्षेत्र के जबरगंज में मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटी रोमियो टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, बालिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सखी समूह की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। टीम ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका का विवाह कानूनन अपराध है। बाल विवाह से बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए निर्धारित कानूनी उम्र से पहले विवाह नहीं करना चाहिए। महिलाओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी के साथ ओटीपी साझा न करने की सलाह भी दी गई।

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

इन हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 102 स्वास्थ्य सेवा 108 एम्बुलेंस सेवा

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर मोहन लाल, उपनिरीक्षक राजदेव, कांस्टेबल विजय, महिला कांस्टेबल सविता यादव एवं महिला कांस्टेबल प्रकांक्षा सहित मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने सहभागिता की। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच सहायता लेने और जागरूक रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |