शुकुलबाजार: साप्ताहिक बाजार में बाइक चोरी से बढ़ी चिंता, ग्रामीण बैंक के सामने से वाहन ले उड़े चोर
October 19, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। सब्जी खरीदने आए एक व्यक्ति की बाइक ग्रामीण बैंक के सामने से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बे की बाजार से पहले भी बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर वाहन चोरी की घटना से बाजार आने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे शुकुलन निवासी मनोज कुमार पुत्र भीखू 18 अक्टूबर 2026 की शाम कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। उन्होंने अपनी दोपहिया गाड़ी संख्या यूपी 36 यू 1458 को ग्रामीण बैंक के सामने शाम करीब 6रू45 बजे खड़ा किया था। इसके बाद वह बाजार में सब्जी खरीदने चले गए। खरीदारी करने के बाद जब वह वापस लौटे तो मौके से उनकी बाइक गायब थी। बाइक गायब देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक अपने वाहन की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी और चोरी हुए वाहन की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले भी बाजार क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। साप्ताहिक बाजार में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सब्जी और अन्य जरूरी सामान खरीदने आते हैं। ऐसे में लोग अपने वाहन सड़क किनारे या दुकानों के आसपास खड़े कर खरीदारी करने जाते हैं। इसी दौरान वाहन चोरी की घटनाएं होने से लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के दिनों में भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कि मामले में जानकारी मिली है तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
