Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, मचा हड़कंप


तिलोई/अमेठी। कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र के टांड़ मजरे विराज गांव में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के अंदर 16 वर्षीय किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ळें जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामखेलावन वर्मा मोहनगंज स्थित एक दुकान पर मजदूरी करते हैं। बुधवार को घटना के समय वह मोहनगंज में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घर पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री मोहनी वर्मा अकेली थी। देर शाम जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। मोहनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और वे अपनी-अपनी ससुराल में रहती हैं। किशोरी की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। किशोरी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |