पीलीभीतः पहली पत्नी से खुला शादी का राज, पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज
October 25, 2026
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक महिला ने अपने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति की पहली पत्नी के सामने आने पर उसे पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और स्त्रीधन छीन लिया गया स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने अदालत की शरण ली कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है महिला के मुताबिक, आठ मई 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी मुकेश सिंह से गुरुद्वारे में उसकी शादी हुई थी आरोप है कि अमरजीत सिंह ने अच्छे रिश्ते का भरोसा दिलाकर शादी कराई और इसके बदले 70 हजार रुपये लिए महिला ने शादी में नकली जेवर दिखाए जाने का भी आरोप लगाया है पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए 13 मई को मुकेश की पहली पत्नी के पहुंचने पर उसे पति के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई विरोध करने पर पति ने थप्पड़ मारा, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया महिला ने जान से मारने की धमकी देने और गहने समेत अन्य सामान छीनने का भी आरोप लगाया है पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
