पीलीभीतः रामायण मंचन देखने जा रही महिला से छेड़छाड़,विरोध पर मारपीट की कोशिशय चार पर मुकदमा
October 25, 2026
पूरनपुर। माधोटांडा थाना क्षेत्र में रामायण का मंचन देखने जा रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है पीड़िता ने विरोध करने पर गाली-गलौज करने और शिकायत करने जाते समय रास्ते में रोककर मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगाया है महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर से रामायण का मंचन देखने जा रही थी रास्ते में सत्यपाल पुत्र चोखेलाल ने उसे पकड़कर छेड़छाड़ की विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया पीड़िता के अनुसार, घटना की शिकायत करने जाते समय श्रीराम पुत्र चोखेलाल, रामऔतार और पूरनलाल पुत्रगण केसरीलाल ने उसे रास्ते में रोक लिया आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने की कोशिश की महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया थानाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
