Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः एकता और अखंडता का संदेश! विजयादशमी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन


संग्रामपुर/अमेठी। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर संचलन किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। पथ संचलन की शुरुआत भवसिंहपुर स्थित गयाबक्श सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। यहां से स्वयंसेवक निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़े। संचलन मां कालिका धाम, संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय, थाना संग्रामपुर, कालिकन चैराहा और हनुमान मंदिर से होते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विनोद जी ने बताया कि विजयादशमी का पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर पथ संचलन निकालने का उद्देश्य समाज में एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संघ की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले समय में गांवों की गलियों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों में सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना बढ़े। पथ संचलन के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, गौरव पांडेय, कौशलेंद्र पांडेय, सदाशिव पांडेय, राकेश वर्मा सहित अन्य लोग शामिल हुए। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए स्वयंसेवकों ने समाज को संगठित रखने, आपसी सद्भाव बढ़ाने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |