Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखानाः दो थ्रेसर शाफ्ट समेत सामान बरामद! पुलिस ने चोरी के सामान के साथ युवक को किया गिरफ्तार


मुसाफिरखाना/अमेठी। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से दो थ्रेसर शाफ्ट, एक ट्रैक्टर हिच और एक साइकिल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे गुलाम हैदर मजरे जाखा शिवपुर गांव में एक घर के बरामदे से सामान चोरी होने का मामला सामने आया। इस दौरान वादी मोहम्मद अब्बास पुत्र मोहम्मद सब्बीर ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया और लिखित प्रार्थना पत्र के साथ उसे थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद शकील, निवासी तकिया जमुआरी, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में की है। उसके कब्जे से चोरी के दो थ्रेसर शाफ्ट, एक ट्रैक्टर हिच और एक साइकिल बरामद की गई। प्राप्त तहरीर और बरामदगी के आधार पर थाना मुसाफिरखाना में मुकदमा अपराध संख्या 271/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अमेठी और सुल्तानपुर जनपद में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेश पाल, हेड कांस्टेबल शैलेश चैधरी और कांस्टेबल किशन सिंह चैहान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |