मेरठ: फिल्म के माध्यम से बच्चों को उनके संस्कारों से कराया परिचय, प्रेम तथा सद्भाव का दिया संदेश
October 07, 2026
मेरठ/मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना (मदर विंग) द्वारा विद्यार्थियों को हनुमान अंश फिल्म दिखाने की व्यवस्था की गई हनुमान अंश वर्ष 2026 में प्रदर्शित एक भारतीय हिंदी भाषा की जीवनी आधारित भक्ति नाटक फिल्म है।यह प्रेरणादायक फिल्म बच्चों को हमारी संस्कृति,संस्कारों एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ उन्हें सकारात्मक प्रेरणा भी प्रदान करती है। सभी विद्यार्थी इस ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन अनुभव का हिस्सा बनने के लिए अत्यंत उत्साहित दिखाई दे रहे थे। सभी के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।प्रधानाचार्या बबीता ढाका ने मधुर मुस्कान व शुभकामनाओं के साथ बच्चों को विदा किया। सभी ने अनुशासन का पालन करते हुए अपने सहपाठियों के साथ फिल्म का भरपूर आनंद लिया व खूब मस्ती की।फिल्म देखने के बाद कुछ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव व अपने विचारों को भी सबके समक्ष सांझा किया। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि इस प्रकार के आयोजनों के द्वारा विद्यार्थियों को उनकी संस्कृति व संस्कारों से अवगत कराया जाता है। विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के क्रियाकलाप करता रहेगा। प्रधानाचार्या बबीता ढाका ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए इस प्रकार के आयोजन के लिए प्रबंधक महोदय का आभार व्यक्त किया।
