Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षकों को दी वित्तीय प्रबंधन की उपयोगी जानकारी


मेरठ/मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, मवाना में मंगलवार को स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता एवं निवेश जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अर्चना शर्मा  (सेबी प्रशिक्षक )ने  शिक्षकों  को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश और जोखिम प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने व्यावहारिक तरीके से धन प्रबंधन व निवेश के सही विकल्यों को समझाया। साथ ही निवेश के जोखिमों व वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए व उपयोगी उदाहरणों सहित विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा वित्तीय कौशल से सशक्त होगा युवा और भविष्य बनेगा सुरक्षित।

शिक्षकों ने अपने मन के अनेक सवाल, कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञ से उत्साहपूर्वक  पूछे, जिनका अर्चना शर्मा ने सरल भाषा में समाधान किया। 

अर्चना शर्मा ने सरल शब्दों में कहा कि ष्वित्तीय साक्षरता केवल पैसे का प्रबंधन नहीं, बल्कि बेहतर निर्णय लेने की कला है और यही हमें सुरक्षित भविष्य देता है।ष्

प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि विद्यालय हमेशा शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे वे जीवन में आगे बढ़ सकें। 

प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वित्तीय स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता जीवन में सफलता की कुंजी है।  अंत में विद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |