लखनऊ: जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम द्वारा छात्रों को तम्बाकू के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया
October 28, 2026
लखनऊ। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में डा.निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध् नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के निर्देशन में जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम से विनोद सिंह यादव,सामाजिक कार्यकर्ता के द्धारा आज नारी शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज, में छात्रों को तम्बाकू का पंपलेट वितरित कर तम्बाकू के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए छात्रों को तम्बाकू का सेवन न करने एवं अपने परिवार के सदस्यों तथा समाज के लोगों को भी सेवन न करने देने का संकल्प दिलाया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया ।
