Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे अनुराग सिंह चैहान


लखनऊ। अवध बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय लखनऊ के चुनाव में महासचिव पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अनुराग सिंह चैहान ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण, उनके अधिकारों की रक्षा तथा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने के लिए भरपूर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

अनुराग सिंह चैहान ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। न्यायिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में अधिवक्ताओं को अपने पेशे से जुड़े कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि अधिवक्ता भयमुक्त वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

महासचिव पद के प्रत्याशी ने कहा कि अधिवक्ता समाज की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और सक्षम मंचों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

इस दौरान अधिवक्ता अर्जुन सिंह कलहंस सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की आवश्यकता प्रमुख विषयों में शामिल रही।

अनुराग सिंह चैहान ने अधिवक्ता समाज के साथ खड़े रहने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |