जगदीशपुर/अमेठी। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कमरौली पुलिस ने पैदल गस्त किया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों तथा दुर्गा पूजा से जुड़े क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से अपील की कि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेशों को प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई। थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर नजर रखी जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जगदीशपुर: दुर्गा पूजा को लेकर कमरौली पुलिस अलर्ट, क्षेत्र में किया पैदल गश्त
October 15, 2026