Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः श्री राम लीला समिति ने निकाली सीता उत्पत्ति की मनमोहक झांकी! नगर वासियों ने बरसाए पुष्प लगे सीता माता के जयकारे


प्रतापगढ़। श्री रामलीला समिति द्वारा दूसरे दिन सोमवार को सीता उत्पत्ति की मनमोहक झांकी निकाली गई। शाम 4रू00 बजे गोपाल मंदिर से रथ पर सवार राजा जनक व रानी सुलोचना द्वारा खेत में हल चला रहे थे। हल चलाते समय एक घड़ा मिला जिसमें माता सीता जी की उत्पत्ति की लीला प्रस्तुत की गई थी। आज की लीला की झांकी गोपाल मंदिर से चलकर भरतचैक से सदर बाजार से वापस स्टेशन से होते हुए भरतचैक होकर गोपाल मंदिर पर समापन हुआ। झांकी के साथ संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र चैरसिया, राजू शर्मा, प्रदीप, बंटी नेता,शिवम खंडेलवाल, राहुल सोनी, विष्णु सोनी, विवेक यादव, आदि रामलीला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |