Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बेलगाम डंपर ने कार में मारी टक्कर, अवैध खनन पर उठे सवाल


पूरनपुर। नगर और आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी से भरे डंपरों की तेज रफ्तार और लापरवाही लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है सोमवार को माधोटांडा रेलवे बैरियर के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को साइड से टक्कर मार दी हादसा होते-होते टला, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर डंपरों की आवाजाही और कथित अवैध खनन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मिट्टी से भरे डंपर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इन वाहनों के संचालन और कथित अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है लोगों का कहना है कि डंपरों की तेज रफ्तार से राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है वहीं, खनन माफिया की कथित राजनीतिक पहुंच और अधिकारियों से संबंधों को लेकर भी चर्चाएं हैं हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है अब देखना यह है कि संबंधित विभाग डंपरों की गति, उनके दस्तावेजों और खनन की अनुमति की जांच कर यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |