Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: मां महागौरी के जयकारों से गूंजा मां कालिका मंदिर


संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह सूर्योदय से पहले ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे और मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। संग्रामपुर स्थित सुविख्यात मां कालिका मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां महागौरी को देशी घी से बनी मिठाइयां, पूड़ी, नारियल और लाल चुनरी अर्पित की। वहीं, सुहागिन महिलाओं ने सुहाग की सामग्री मां के चरणों में समर्पित कर परिवार की सुख-शांति और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर में दिनभर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महाअष्टमी के अवसर पर कई महिलाओं ने कन्या पूजन भी किया। देवी स्वरूप छोटी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उन्हें उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।मंदिर के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि महाअष्टमी का पर्व विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन घरों और मंदिरों में छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। उन्हें भोजन कराने, उपहार देने और उनका आशीर्वाद लेने की परंपरा है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक किया गया कन्या पूजन भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि मां महागौरी शांति, पवित्रता, करुणा और सौम्यता की प्रतीक हैं। महाअष्टमी पर मां के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |