Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर रामपुरखास में स्वागत के नए रिकार्ड की चमक! राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के साथ प्रथम क्षेत्र आगमन पर हुए स्वागत से गदगद है कांग्रेसीगढ़


लालगंज/प्रतापगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद शनिवार को रामपुरखास में सांसद प्रमोद तिवारी के साथ आराधना मिश्रा मोना के स्वागत का एक नया रिकार्ड नजर आया है। रविवार को स्थानीय कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोना के ऐतिहासिक स्वागत को लेकर क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार जताया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने विधायक मोना के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार क्षेत्र पहुंचने पर रामपुरखास की जनता तथा कार्यकर्ताओं के जोरदार समर्थन व स्वागत को सेवा एवं विकास के लिए सशक्त पूंजी कहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार भी जताया है। वहीं बैठक में प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र, लालजी यादव, दृगपाल यादव, रघुनाथ सरोज, लल्लन सिंह, अरविंद सिंह, भुवनेश्वर शुक्ल, महमूद आलम, डा. चन्द्रेश सिंह, डॉ. अमिताभ शुक्ल, छोटे लाल सरोज, रामकृपाल पासी, रामनेवाज रजक, दयाराम वर्मा आदि ने भी लालगंज में हुई जनसभा की सफलता को लेकर व्यापारियों तथा अधिवक्ताओं व शिक्षकों एवं क्षेत्रीय लोगों के प्रति आभार जताया। स्वागत कार्यक्रमों मंे ग्रामीणों खासकर महिलाओं की जोरदार उपस्थिति को लेकर कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को भी कांग्रेसियों का उत्साह जोश में देखा गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का खास अवसरों पर परम्परागत स्वागत भी अभी तक बढ़ चढ़कर दिखता था। शनिवार को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रामपुरखास में अपने निर्वाचन क्षेत्र पहंुची आराधना मिश्रा मोना के स्वागत में जिस तरह से कार्यकर्ताओं का हौंसला दिखा और ग्रामीणों की बढ़ चढ़कर भागीदारी दिखी वह एक नए रिकार्ड की सियासी चमक दे गया है। रायबरेली-प्रतापगढ़ की अगई सीमा पर वाहनों का लम्बा कारवां और कार्यकर्ताओं का जोश तथा ग्रामीणों की हजारों की तादात में उपस्थिति यह बयां कर रही थी कि रामपुरखास को आराधना मिश्रा के नाम पर अपने बढ़े सियासी कद का बखूबी एहसास हुआ है। अगई से लालगंज पहुंचने में पिता प्रमोद तिवारी के साथ आराधना मिश्रा मोना को करीब साढ़े चार घंटे लगा भी। लालगंज चैक पर हुई जनसभा में भी उमडी भीड़ यह साफ बयां कर गयी कि आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष देखकर रामपुरखास के लोग किस कदर मगन हैं। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक मोना के स्वागत का जनसमर्थन विपक्ष की गैलरी में सन्नाटा भी फैला देखा गया। विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र की स्वागत सभा में पढ़ी गई शायरी भी सियासी रंगत को गाढ़ा किये हुए नजर आयी है। स्वागत सभा में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं के हाथ अपने चुनाव की कमान भी मजबूती से सौंपी। आराधना मिश्रा ने भरे मंच से कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर रामपुरखास के चुनाव के लिए तैयार हैं कि हामी भी असरदार ढंग से भरवाने की सियासी सूझबूझ भी दिखलायी। वहीं कार्यकर्ताओं व समर्थकों में अपनी विधायक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पड़ोसी जिले रायबरेली, सलोन, करहिया, साहबगंज में भी हुए स्वागत को लेकर उत्साह दोगुना चढ़ा देखा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |