Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः मुरली में भागवत कथा में पहुंचे पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद! भागवत कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन कथा श्रवण कर भक्त हो रहे भावविभोरय 28 अक्टूबर को हवन, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन


मुरली/ सुल्तानपुर।  मुरली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी पहुंचकर कथा व्यास सौरभ शास्त्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

यह धार्मिक आयोजन श्रीमती हीरावती मिश्रा, पत्नी ईश्वर चंद्र मिश्रा उर्फ सेठ, के संयोजन में कराया जा रहा है। कथा के शुभारंभ पर 21 अक्टूबर को कलश यात्रा निकाली गई थी। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, श्रोता और बंधु-बांधव पहुंचकर श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसपान कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान की महिमा और कथा प्रसंगों को सुनकर आनंदित हो रहे हैं।

आयोजन के समापन अवसर पर 28 अक्टूबर को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के बाद ब्रह्मभोज और भंडारे की व्यवस्था की गई है। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |