Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः दिल्ली रैली की तैयारी तेज! वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएगी कांग्रेस


अमेठी। लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अमेठी में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (।प्ब्ब्) के निर्देश पर चलाए जाने वाले दो माह के ‘वोट बचाओदृदेश बचाओ’ जन आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने कार्ययोजना तैयार की है। इसी क्रम में मंगलवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज स्थित राजीव गांधी सभागार में ।प्ब्ब् के अमेठी ऑब्जर्वर एवं विधायक मलेन्द्र राजन की मौजूदगी में प्रेसवार्ता और जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में मलेन्द्र राजन ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संघर्ष है। अभियान के तहत अगले दो माह तक कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची की निष्पक्षता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। संगठन के पदाधिकारी निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभियान की समीक्षा करेंगे और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मताधिकार की रक्षा करना राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ संवैधानिक दायित्व भी है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाएं और अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमेठी में अभियान को संगठनात्मक मजबूती और जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने भी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम पंजाबी सिंह सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘वोट बचाओदृदेश बचाओ’ रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अमेठी से अधिकाधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे। नेताओं ने ब्लॉक अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर रैली में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में पीसीसी सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसजन भी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |