Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः दीपावली पर बढ़ी मिठाइयों की मांग, काउंटर सजे


अमेठी। दीपावली पर्व को लेकर अमेठी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और मिठाई की दुकानों पर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बालाजी राजस्थान स्वीट्स के संचालक गोविंद सिंह ने दीपावली के अवसर पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की विशेष व्यवस्था की है। दुकान पर मिठाइयों को शीशे के काउंटर में सुरक्षित और आकर्षक तरीके से सजाकर रखा गया है। यहां जोधपुरी लड्डू, मोतीचूर लड्डू, गुझिया, चंद्रकला, बालूशाही, पनीर जलेबी, गुलाब जामुन, बीकानेरी बर्फी, केसर कतली, काजू कतली, काजू जलेबी, काजू रोल और काजू बाइट समेत कई प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध हैं। दीपावली को लेकर ग्राहकों में मिठाइयों की खरीदारी को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। दुकान संचालक गोविंद सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए ग्राहकों की पसंद के अनुसार विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार कराई गई हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |