लखनऊ: गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध नगर निगम की कार्रवाई, रॉयल गार्डेन लॉन सील
October 15, 2026
लखनऊ। नगर आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम द्वारा गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को जोन-8 में कुर्की एवं सीलिंग की कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में वार्ड श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी स्थित दो बकायेदार भवनोंध्प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान भवन संख्या ब्ब्-25 (आईडी संख्या 9157117281) एवं ब्ब्-15 (आईडी संख्या 9157117285) के विरुद्ध कुर्कीध्सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान आईडी संख्या 9157117285 के अंतर्गत ₹2,50,000 की धनराशि मौके पर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। वहीं, गृहकर बकाया होने के कारण रॉयल गार्डेन लॉन प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।यह कार्रवाई जोनल अधिकारी, जोन-8 आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी, राजस्व निरीक्षक राजा भैया तथा अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा गृहकर बकायेदारों से बकाया धनराशि की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गृहकर का बकाया जमा न करने वाले भवन स्वामियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की और सीलिंग सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
