Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर! ''ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे''


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज हो गई है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय के बाहर एक नया राजनीतिक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर ने सपा और भाजपा के बीच चल रही 'पोस्टर जंग' को और तेज कर दिया है। इस पोस्टर को सीतापुर के सपा नेता चंद्र कुमार मिश्र और जय हिंद समाज पार्टी के अध्यक्ष नंद लाल निषाद ने लगवाया है।

लखनऊ में सपा मुख्यालय पर लगे पोस्टर पर साफ तौर पर लिखा है, "ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे, पीडीए की सरकार बनाएंगे"। पोस्टर में अखिलेश यादव को नदी में नाव पर सवार दिखाया गया है। पोस्टर में एक ब्राह्राण नेता को मार्गदर्शन करते दिखाया गया है जबकि एक निषाद नेता को नाव चलाते हुए दिखाया गया है। नाव पर पीडीए परिवार भी लिखा गया है।

यह पोस्टर उत्तर प्रदेश के चुनावी समीकरणों को सीधे तौर पर साधने की कोशिश है। इसमें सवर्ण ब्राह्मणों, नदी किनारे रहने वाले समुदायों (केवट/निषाद) और पार्टी के मुख्य 'पीडीए' (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) आधार को मिलाकर एक व्यापक गठबंधन बनाने पर जोर दिया गया है। एक तरफ ब्राह्मण मार्गदर्शकों और दूसरी तरफ केवट नाविकों के साथ दिखाकर समाजवादी पार्टी दो मोर्चों पर एक सोची-समझी रणनीति के तहत लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इससे पहले सपा के खिलाफ कई जिलों में अज्ञात लोगों ने पोस्टर लगाए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |