प्रतापगढः जिला कारागार में बंदी महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया करवा चौथ
October 30, 2026
प्रतापगढ़। जिला कारागार में 29 अक्टूबर को करवा चैथ के अवसर पर बंदियों द्वारा जिला कारागार प्रतापगढ़ के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करवा चैथ का त्यौहार बड़े घूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुल 14 महिला बन्दियों द्वारा उपवास रखा गया तथा कारागार में निरूद्ध अपने पतियों की पूजा अर्चना की गयी एवं मंगलकारी गीत भी गाये। कार्यक्रम के दौरान जेल का वातावरण पूर्णतः धार्मिक एवं सांस्कृतिक रहा तथा बन्दियों में उल्लास, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर लालाराम वर्मा, कमलेश कुमार तथा शारदा देवी एवं अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
