Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः जिला कारागार में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, बंदियों से पूछीं समस्याएं! अस्पताल, महिला बैरक और भोजनालय का लिया जायजा, बीमार बंदियों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश


पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों के किशोर बैरक, महिला बैरक समेत अन्य बैरकों, भोजनालय और अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक को निर्देश दिए कि बीमार बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैरकों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली।जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार में बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी।इस दौरान जेल अधीक्षक, जेलर सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |