Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने मंहगाई तथा वोट चोरी पर जमकर साधा निशाना! मंहगाई में बेतहाशा बढ़ोत्तरी मोदी सरकार की विफलता- प्रमोद तिवारी


लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने खुदरा एवं थोक मूल्य मंहगाई में बेतहाशा बढ़ोत्तरी को मोदी सरकार की विफलता कहा है। उन्होने कहा कि थोक मूल्य मंहगाई सितंबर में 11.39 प्रतिशत तथा खाद्य मंहगाई 8.66 प्रतिशत तक आ पहुंचना अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में गंभीर चुनौती है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सरकार लगातार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब से लूट जारी रखे है। वहीं उन्होने कहा कि जनता मंहगाई की मार झेल रही है और सरकार पूंजीपतियों की जेब को मालामाल कर रही है। शुक्रवार को रामपुरखास के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उत्तराखण्ड में अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भी भाजपा के एक रसूखदार नेता का नाम उछलने पर उन्होने कहा कि मोदी की भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा बिगड़ चुका है। उन्होने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग की बेटी अंकिता को यौन शोषण के लिए दबाव बनाया गया। उन्होने कहा कि इसके बाद उसकी हत्या भाजपा के बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ के शिगूफे पर एक बदनुमा दाग लगा गयी है। उन्होने कहा कि जिस बड़े भाजपा नेता का नाम अंकिता के परिजन ले रहे हैं उसे संवैधानिक पद की आड़ में सुरक्षा घेरे में खड़ा करने से सीबीआई जांच अधूरी रह जाएगी। उन्होने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर कांग्रेस और इण्डिया गठबंधन के संघर्ष को लोकतंत्र में जनता के एक वोट के मौलिक अधिकार की रक्षा को लेकर आजादी की दूसरी लड़ाई करार दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के पुत्र राघव मिश्र ने बैठक में कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। दौरे में उन्होने बाबा घुइसरनाथ धाम, सांगीपुर, अठेहा, उदयपुर, मंगापुर, रेहुआ लालगंज, राहाटीकर, रानीगंज कैथौला, पुरवारा, धारूपुर, हरनाहर, कौड़ियाडीह, खण्डवा, मोठिन, रामपुर बावली, बीजूमऊ आदि स्थानों पर नवरात्र पर दुर्गा पाण्डालों का दर्शन पूजन किया। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी का सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा के समीप कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। इस मौके पर सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, केडी मिश्र, दृगपाल यादव, लालजी यादव, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, पप्पू तिवारी, ददन सिंह, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, शेरू खां, रामकृपाल पासी, भुवनेश्वर शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी, छोटे लाल सरोज, त्रिभु तिवारी, अभिषेक तिवारी, उदयशंकर दुबे, देवी प्रसाद मिश्र, रघुनाथ सरोज, आशीष मोदनवाल, सत्येन्द्र सिंह, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रीतेन्द्र ओझा, हृदय नारायण मिश्र, मुरलीधर तिवारी, राजू मिश्र, संजय बघेल, गुडडू सिंह, राजू बरनवाल, अरूण तिवारी, मोनू पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, अक्षत तिवारी, अर्पण मिश्र आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |