Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगराः गांधी-शास्त्री जयंती पर पोक्सो एक्ट की दी जानकारी


आगरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आगरा में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके आदर्श वाक्य ‘जय जवान-जय किसान’ से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों से सादगी और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में बाल संरक्षण को लेकर पोक्सो अधिनियम-2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकारों तथा सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से समझाया गया। छात्राओं को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1090 वूमेन पावर लाइन की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |