लखनऊ: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत “जोश टीम” का शुभारंभ, वर्चुअल संबोधन के साथ कैडेट्स हुए रवाना! सदर विधायक योगेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया टीम को रवाना
October 08, 2026
लखनऊ/लखीमपुर-खीरी। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए “जोश टीम” का शुभारंभ किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान माय भारत स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स को सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर फील्ड गतिविधियों के लिए रवाना किया गया, ताकि समाज के हर वर्ग तक टीबी जागरूकता और उन्मूलन का संदेश पहुंचाया जा सके।“जोश टीम” का शुभारंभ और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ष्सरकार और पूरे समाज की सामूहिकष् भावना के साथ जनपद लखीमपुर-खीरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि मोहन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत, तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला युवा अधिकारी, एनसीसी जीसीई रिजमा मीना, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, जिला श्रम अधिकारी मयंक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी, जिला कमांडेंट होमगार्ड एएनओ बृजेश वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों व सहभागियों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम व प्रधानमंत्री जी का संबोधन प्रातः 11रू30 बजे सीधा प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना गया।फील्ड में उतरेगी “जोश टीम”, जनभागीदारी पर विशेष जोरकार्यक्रम के दौरान “जोश टीम” का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जिसके तहत माय भारत स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स को टीबी जागरूकता व क्षय रोग उन्मूलन से जुड़ी गतिविधियों के लिए हरी झंडी दिखाकर फील्ड में रवाना किया गया। यह टीम क्षेत्र में जाकर लोगों को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच, नियमित और पूरे उपचार के साथ-साथ सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करेगी।साथ ही, समुदाय में टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि टीबी का उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार के विभिन्न विभागों, युवाओं, स्वयंसेवकों और पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी से ही ष्टीबी हारेगा, देश जीतेगा का संकल्प पूरा हो सकता है।
